UP ECCE Educator Vacancy 2025 Out: उत्तर प्रदेश में शिक्षक पदों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ECCE) एजुकेटर पदों पर 8800 रिक्तियों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि चयन बिना किसी परीक्षा के सिर्फ मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया कई जिलों में शुरू हो चुकी है और जिलेवार आयोजित की जा रही है। आज इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान करने वाले हैं।
UP ECCE Educator Vacancy 2025 Out मुख्य बिंदु (Overview)
विशेषता | विवरण |
---|---|
विभाग | बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश |
पद नाम | ECCE एजुकेटर |
रिक्तियाँ | 8800 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | sewayojan.up.nic.in |
वेतन | ₹10,313 प्रति माह (PF, ESI सहित) |
चयन प्रक्रिया | मेरिट आधारित (कोई परीक्षा नहीं) |
नियुक्ति अवधि | अधिकतम 11 महीने (सविंधा/ऑउटसोर्सिंग) |
कुल जिले | 75 |
नियुक्ति स्थान | प्रति आंगनवाड़ी केंद्र/बाल वाटिका पर 1 एजुकेटर |
योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria)
- शैक्षणिक योग्यता:
- विकल्प 1: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गृह विज्ञान (Home Science) विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री। मुख्य विषय (गृह विज्ञान) में न्यूनतम 50% अंक (आरक्षित वर्गों के लिए 45%)।
- विकल्प 2: नर्सरी अध्यापक शिक्षा (NTT) / डिप्लोमा इन प्राइमरी स्कूल एजुकेशन (DPSE) / समकक्ष का 2 वर्षीय डिप्लोमा। योग्यता राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् (NCTE) से मान्य होनी चाहिए।
- आयु सीमा (1 जुलाई 2024 तक):
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- (आरक्षण नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट लागू)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- मेरिट-आधारित चयन: इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा। चयन पूरी तरह अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन (मेरिट) के आधार पर होगा।
- मेरिट गणना: मेरिट का निर्धारण निम्नलिखित योग्यताओं में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के योग के औसत से किया जाएगा:
- कक्षा 10 (हाईस्कूल)
- कक्षा 12 (इंटरमीडिएट)
- स्नातक (Graduation) अथवा DPSE/NTT/समकक्ष डिप्लोमा
- जिला स्तरीय चयन समिति: प्रत्येक जिले में एक समिति गठित की जाएगी, जिसमें शामिल होंगे:
- अध्यक्ष: मुख्य विकास अधिकारी / जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी
- सदस्य: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) के प्राचार्य
- सदस्य सचिव: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BEO)
- सदस्य: जिला कार्यक्रम अधिकारी
- सदस्य: जिलाधिकारी द्वारा नामित दो अन्य सदस्य
- समान अंकों की स्थिति: यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के कुल प्राप्तांक समान हों, तो:
- वरिष्ठता (आयु): अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।
- नाम (वर्णमाला): यदि आयु भी समान हो, तो अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम (A-Z) में पहले आने वाले नाम को वरीयता।
कार्य एवं जिम्मेदारियाँ (Job Role)
एक UP ECCE एजुकेटर की प्रमुख जिम्मेदारियाँ होंगी:
- 3 से 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों को औपचारिक स्कूली शिक्षा के लिए तैयार करना।
- बच्चों के शारीरिक, सामाजिक, मानसिक, भावनात्मक और बौद्धिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण बनाना और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सहयोग प्रदान करना।
- निपुण भारत मिशन के तहत 5-6 वर्ष के बच्चों को निर्धारित अधिगम स्तर प्राप्त कराना।
- बच्चों में संज्ञानात्मक विकास के लिए ध्वनियों, आकृतियों, रंगों, वस्तुओं, पर्यावरण, पेड़-पौधों, पक्षियों, जानवरों आदि से जुड़ी गतिविधियों का संचालन करना।
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ मिलकर बच्चों के साथ खेल, नाटक, पिकनिक, संगीत आदि क्रियाकलापों का आयोजन करना।
वेतन एवं नियुक्ति (Salary & Appointment)
- मासिक मानदेय: चयनित ECCE एजुकेटर को ₹10,313 प्रति माह का मानदेय दिया जाएगा। इसमें PF और ESI का योगदान भी शामिल है।
- नियुक्ति का प्रकार: नियुक्ति ऑउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी।
- कार्यकाल (सविंधा अवधि): यह एक अस्थायी नियुक्ति है। चयनित उम्मीदवारों को अधिकतम 11 महीने की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा।
UP ECCE Educator भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Apply Online Step-by-Step)
यूपी ईसीसीई एजुकेटर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ: सबसे पहले उत्तर प्रदेश रोजगार समाचार की आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करें:
- होमपेज पर “जॉब सीकर” या “Job Seeker” सेक्शन पर क्लिक करें।
- “नया रजिस्ट्रेशन करें” या “New Registration” का विकल्प चुनें।
- अपना नाम, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्म तिथि, लिंग आदि जानकारी सही-सही भरें।
- एक यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और “आधार वेरीफाई” पर क्लिक करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे भरें और “सबमिट” करें। आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
- लॉगिन करें:
- वेबसाइट के होमपेज पर वापस जाएं।
- बनाए गए यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- प्रोफाइल पूरी करें:
- लॉगिन करने के बाद, अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरकर अपनी प्रोफाइल को 100% पूरा करें। सभी दस्तावेजों (जैसे मार्कशीट, सर्टिफिकेट) के स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- भर्ती के लिए आवेदन करें:
- “नौकरी के लिए आवेदन करें” या “Apply for Job” के विकल्प पर क्लिक करें।
- “ऑउटसोर्सिंग” (Outsourcing) का चयन करें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता (गृह विज्ञान स्नातक या NTT/DPSE डिप्लोमा) चुनें।
- स्क्रीन पर “ECCE Educator” पद की रिक्तियाँ दिखाई देंगी। अपने जिले की वैकेंसी के सामने “आवेदन करें” या “Apply” बटन पर क्लिक करें।
- सभी जानकारी फिर से जांचें और फॉर्म सबमिट कर दें।
- आवेदन पुष्टिकरण: सफल सबमिशन के बाद एक पावती पर्ची (Acknowledgement Slip) या आवेदन संख्या जनरेट होगी। इसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
UP ECCE Educator Vacancy 2025 | PDF Download |

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
- Q: यूपी ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में कुल कितने पद हैं?
- Ans: इस भर्ती में कुल 8800 पद (वेकन्सी) भरी जाएंगी।
- Q: आवेदन कैसे करें?
- Ans: आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही उत्तर प्रदेश रोजगार समाचार की आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in के माध्यम से किए जा सकेंगे।
- Q: चयन कैसे होगा? क्या परीक्षा होगी?
- Ans: चयन पूरी तरह मेरिट (शैक्षणिक अंकों के प्रतिशत के आधार) पर होगा। इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा।
- Q: आवेदन करने की सीधी लिंक क्या है?
- Ans: आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट है: sewayojan.up.nic.in. सीधे रजिस्ट्रेशन/लॉगिन पेज के लिए वेबसाइट पर जाएं।
- Q: सैलरी कितनी मिलेगी?
- Ans: चयनित उम्मीदवारों को ₹10,313 प्रति माह का मानदेय (PF, ESI सहित) मिलेगा।
- Q: नौकरी कितने समय के लिए है?
- Ans: यह एक अस्थायी नियुक्ति है जिसकी अवधि अधिकतम 11 महीने तक होगी।